आईआरसीटीसी ने राम भक्तों के लिए एक अनोखा पैकेज शुरू किया, यहां जानें पूरी डिटेल..

वैसे तो आईआरसीटीसी आए दिन नए नए टूअर पैकेजेस लाता रहता है। लेकिन इस बार का पैकेज रामभक्तों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें आपको अयोध्या से श्रीलंका तक की सैर करने को मिलेगा।

आईआरसीटीसी ने राम भक्तों के लिए एक अनोखा पैकेज शुरू किया है, जिसके बारे में जानकर हर उस शख्स का दिल खुश हो जाएगा, जिसका रामायण दर्शन का सपना रहा है। दरअसल, 7 अप्रैल 2023 को आईआरसीटीसी एक विशेष पर्यटक ट्रेन के माध्यम से ‘श्री रामायण यात्रा’ शुरू करने जा रही है। श्री रामायण यात्रा रामायण सर्किट पर भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा एक थीम आधारित तीर्थ यात्रा है, जो रामायण सर्किट पर भगवान राम के प्रमुख पवित्र स्थानों को कवर करेगी।

इसके अलावा, आईआरसीटीसी श्रीलंका के लिए भी रामायण मार्ग की विस्तारित वैकल्पिक यात्रा की पेशकश करने जा रहा है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन में विशेष रुचि वाले सर्किट को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” के तहत शुरू की गई है। ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग से रवाना होगी और अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, मानिकपुर जंक्शन, नासिक रोड होसपते, रामेश्वरम, भद्राचलम रोड, नागपुर सहित स्थानों को कवर करेगी और फिर वापस दिल्ली आएगी।

IRCTC के अनुसार, पैकेज में 120 सीटें होंगी, जिनमें से AC I कूप में 24 सीटें होंगी; AC I केबिन में 48 सीटें होंगी और एसी II में 48 सीटें होंगी। बोर्डिंग पॉइंट्स की बात करें तो, इनमें दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ शामिल हैं। वहीं डी-बोर्डिंग स्टेशनों में वीरांगना लक्ष्मी बाई, ग्वालियर, आगरा, मथुरा जैसे स्टॉप्स शामिल हैं।

संपूर्ण यात्रा की कीमत-

AC 1 कूप (24 सीटें) के लिए, केवल डबल शेयरिंग की अनुमति है और इसकी कीमत ₹1,68,950/- होगी। वहीं AC 1 केबिन (48 सीटें) के लिए, कीमत सिंगल, डबल और ट्रिपल शेयरिंग के अनुसार अलग-अलग होगी जोकि ₹1,61,645 से ₹1,35,500 रुपये के बीच होगी। । AC 2(48 सीट) के लिए, कीमत ₹1,29,165 से ₹1,03,020 के बीच होगी। इसके अलावा 5-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए, टिकट की कीमत एसी 1 केबिन के लिए 1,35,500 रुपये और AC 2 के लिए रु 1,03,020 होगी।

यात्रा के दौरान कवर की जाने वाले डेस्टिनेशन्स-

रामायण दर्शन के दौरान यात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट, भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड, राम जानकी मंदिर, जानकी मंदिर और पुनौरा धाम, राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती, सीता माता मंदिर, भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर, श्रृंगी ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, रामचौरा, गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूया मंदिर, त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीतागुफा, कालाराम मंदिर, अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विठ्ठल मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी, श्री सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, अंजनेय स्वामी मंदिर और रामटेक किला और मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।

रामायण यात्रा: श्रीलंका

भारत में कुल स्थानों के दर्शन के बाद अगर कोई पर्यटक श्रीलंका में रामायण मार्ग की यात्रा को आगे बढ़ाना चाहता है, तो वह नागपुर से सीधे यात्रा के अगले भाग रामायण यात्रा के लिए श्रीलंका जा सकता है। पहली यात्रा 23 अप्रैल को नागपुर रेलवे स्टेशन पर समाप्त होगी और ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं यात्रा को आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका दौरे में 5 रातें/6 दिनों के रामायण ट्रेल का लाभ उठाने वाले पर्यटकों को कोलंबो की आगे की यात्रा के लिए नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना किया जाएगा।

श्रीलंका यात्रा के दौरान कवर की जाने वाले डेस्टिनेशन्स-

कोलंबो, डंबुला, त्रिंकोमाली, कैंडी और नुवारा एलिया। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, सभी भोजन इस पैकेज में शामिल होंगे। इस पैकेज की कुल सीट 40 तक ही सीमित हैं। उड़ान विवरण की बात करें तो, 23 तारीख को यात्री नागपुर से 10:20 बजे चेन्नई के लिए फ्लाइट 6ई 6018 से प्रस्थान करेंगे और उसके बाद चेन्नई से कोलंबो के लिए श्रीलंका एयरलाइंस की उड़ान होगी।

श्रीलंका पैकेज की लागत:

सिंगल ऑक्यूपेंसी ₹82,880

डबल ऑक्यूपेंसी ₹69,620

ट्रिपल ऑक्यूपेंसी ₹67,360

बच्चे के साथ अतिरिक्त बिस्तर ₹46,870

बच्चे के साथ लेकिन बिना अतिरिक्त बिस्तर के ₹44720

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए यात्रियों को डबल वैक्सीनेटेड होना जरूरी है। वहीं केवल एक वैक्सीनेशन या बिना वैक्सीनेशन वाले यात्री को प्रस्थान की तारीख से 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट (अपने खर्चे पर) दिखानी होगी। पर्यटकों को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के एयर सुविधा ऐप में अपने क्रेडेंशियल्स शामिल करने की भी आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा भारत वापसी की तारीख से कम से कम 6 महीने की पासपोर्ट की वैधता होनी चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com