‘अले मेला बाबू… ऐसा होता रहता है’, सरगुन पर बरसा रवि का प्यार
December 9, 2016	
Uncategorized
रवि ने इस पूरे वाकये का एक क्यूट सा वीडियो भी बनाया है। हालांकि,बाद में दोनों दुबई घूम कर भी आये और दोनों ने जम कर शॉपिंग भी की।
मुंबई। जी टीवी के शो ‘जमाई राजा’ के लोकप्रिय स्टार रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन पर प्यार बरसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, यह तो आप जानते ही हैं। ऐसे में मौका अगर उनकी एनीवर्सरी का हो तो प्यार बरसाने के और भी बहाने मिल जाते हैं।
हाल ही में रवि और सरगुन ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनायी। इसी दौरान रवि ने अपने फैन्स से एक दिलचस्प बात शेयर की है। दरअसल, रवि और सरगुन छुट्टियां बिताने दुबई जाने वाले थे। लेकिन, एयरपोर्ट पहुचने के बाद सरगुन को यह बात याद आती है कि उन्होंने अपना मेकअप किट रख लिया है। अपनी सारी ड्रेसेज भी रख ली हैं। लेकिन पासपोर्ट और हेयर ड्रायर घर पर ही भूल आयी हैं। यह बात जानने के बाद वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। लेकिन रवि उन्हें शांत कराते हुए कहते हैं कि ‘अले मेला बाबू ऐसा होता रहता है।’ सो क्यूट ना! प्यार में एक दूसरे के लिए कई बार मियां, बीवी इस तरीके से भी एक दूसरे को संभालते हैं। यही है इस रिश्ते की मिठास!
 
										
 
2016-12-09