न्यूयार्क। अमेरिका के पूर्वी तट पर जारी तूफान की चपेट में आने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। शुक्रवार को वर्जिनिया स्थित घर पर पेड़ गिरने के कारण नींद में सो रहे 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गयी।
इसी तूफान में न्यूयार्क के पुतनाम काउंटी में भी ऐसा ही हादसा हुआ जिसके कारण 11 वर्षीय लड़के की जान चली गयी। इसके अलावा बाल्टीमोर में 77 वर्षीय महिला, रोड आइलैंड में 70 वर्षीय शख्स व वर्जिनिया में 44 वर्षीय शख्स की मौत हो गयी। ये सभी हादसे तूफान के कारण पेड़ के गिरने के कारण हुई।
ईस्ट फालमाउस, मैसाचुसेट्स और लिट्ल कॉंपटन, रोड आइलैंड में 134 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। यूएस नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, शनिवार को भी इसी तरह जारी रहने तूफान के जारी रहने की बात कही गयी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal