बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूजर बोनी कपूर के बेटे और मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर पर एक शराबी शख्स ने हमला किया है। उनके साथ यह हादसा फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के सेट पर हुआ है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर खुद एक पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।
मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रही थी। वहां कमल कुमार नाम का एक शख्स अर्जुन कपूर के वैनिटी वैन के पास पहुंचा और खुद को उनका फैन बताते हुए एक्टर से हाथ मिलाने की कोशिश की। अर्जुन कपूर ने जैसे ही उस शख्स का हाथ थामा, उसने उनका हाथ मरोड़ दिया। आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal