करन जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख और काजोल की केमेस्ट्री को कोई नहीं भूल सकता है। इस सुपरहिट फिल्म में शाहरुख और काजोल का बेटा बना कृष तो आपको याद ही होगा। जो विदेश में राष्ट्रगान गाकर सबको हैरान कर देता है।

वो छोटा सा बच्चा यानी कृष रायचंद अब काफी बड़ा और स्मार्ट हो गया है। इस बच्चे का असली नाम जिबरान खान है। 23 साल के जिबरान की हॉटनेस के पीछे लड़कियां भी दीवानी हैं।जिबरान का इंस्टाग्राम उनकी हॉट फोटोज से भरा पड़ा है। जिबरान एक मॉडल हैं और डांस इंस्ट्रक्टर भी।
जिबरान के फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।
जिबरान फिटनेस फ्रीक हैं। जिम में उनकी ये फोटो इस बात का सबूत है। जिबरान को डांस और डांसिंग के अलावा हॉर्स राइडिंग का भी काफी शौक है। जिबरान ने मार्शल आर्ट्स भी सीखा है।
जिबरान पहले कोरियोग्राफर श्यामक डावर के स्टूडेंट थे और अब उनके असिस्टेंट बन गए हैं। वो श्यामक को उनके डांस स्टूडियो के लिए असिस्ट करते हैं।