सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगे। उनके साथ पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह भी मौजूद रहेंगे। घोषणापत्र में छात्र-युवा, महिलाओं, किसानों व अल्पसंख्यकों के लिए आकर्षक वादे शामिल रहेंगे। घोषणापत्र सपा मुख्यालय में 11 बजे दिन में जारी किया जाएगा। इसमें हर वर्ग को लुभाने वाले वादों के साथ ही ढांचागत विकास पर जोर रहेगा। इस मौके पर अखिलेश यादव सपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं। वह अपने चुनाव अभियान की जानकारी भी दे सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal