शायद कैपिटल गैजेट अखबार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि किसी शख्स से एक विवाद ऐसा खूनी रूप ले लेगा। गुरुवार को अमेरिका के मेरीलैंड राज्य के एनापोलिस स्थित कैपिटल गैजेट अखबार के दफ्तर में रोजमर्रा की तरह ही काम हो रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत हाथ में बूंदक थामेे उनकी ओर बढ़ रही है। 38 वर्षीय लंबे बालों और दाढ़ी वाला शख्स हाथ में बंदूक लेकर बिना कुछ सोचे-समझें गोलीबारी करने लगा। उसने अंधाधुंध फायरिंग की, किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे ने पांच मासूम लोगों की जान ले ली।
अखबार से था विवाद
38 वर्षीय हमलावर का नाम जरॉड रामॉस बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी का लंबे वक्त से कैपिटल गैजेट के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी जरॉड ने साल 2012 में कैपिटल गैजेट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर कराया था। जानकारी के मुताबिक, रामोस कैपिटल गैजेट में अपने खिलाफ खबर छापने से नाराज था।
रामोस ने जान से मारने की बात लिखी थी
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal