अक्षय कुमार का सबसे बड़ा प्रसंशक मुदित अब इस दुनिया में नहीं रहा। शुक्रवार की सुबह जयपुर में मुदित का निधन हो गया।
ख़बरों के मुताबिक, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ये नन्हा फैन एक ऐसी बीमारी से पीड़ित था, जिसका कोई इलाज नहीं है। मुदित सालों से इस बीमारी से संघर्ष कर रहा था। बता दें कि मुदित अपने चहेते स्टार अक्षय कुमार से मिलने की दिली तमन्ना रखता था। इसके बाद एक संस्था की मदद से मुदित अक्षय से मिले थे।
इस दौरान अक्षय ने भी दरियादिली दिखाते हुए मुदित के साथ काफी टाइम बिताया था। मुदित को उन्होंने खूब सारा प्यार दिया था। इसके बाद अक्षय मुदित और उसके परिवार से हमेशा संपर्क में रहे। साथ ही अक्षय ने मुदित के 12वें जन्मदिन पर उसे मुंबई बुलाया था। साथ ही अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर अपने वैनिटी वैन में ही मुदित का बर्थडे सेलिब्रेशन किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal