साल के आखिर में शनि प्रदोष पड़ रहा है। जिससे बचने के लिए आप यह आसान उपाय कर सकते हैं।
विभिन्न अभिषेकों से शिव जी को प्रसन्न कर आप शनि प्रदोष के सारे कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।
पंडित ओमप्रकाश सती के अनुसार इन उपायों से शनि की शांति होती है। इसके लिए शनिवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को श्रद्धा के साथ करना होगा। आज 30 दिसंबर 2017 को शनि प्रदोष व्रत है।
शनि को मनाने के लिए शनि प्रदोष व्रत करने वाले पर शनिदेव की असीम कृपा होती है। इससे शनि के अशुभ प्रभाव से बचाव होता है।
30 दिसंबर को विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन शिव की तिथि प्रदोष, सूर्य का नक्षत्र और शनिवार एक साथ हैं। ये संयोग कल्याणकारी होता है।
इस दिन शनि के दोष से पीड़ित व्यक्ति अपने कष्टों का निवारण प्रदोष व्रत के साथ करते हैं। आज सुबह और शाम को शुद्ध तन और मन से शिवजी की पूजा करें। वहीं आज खास अभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal