नई दिल्ली: साइकिलिंग का शौक अधिकतर लोगों को होता हैं। साइकिल चलाने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज और कई बीमारियां दूर होती हैं।

साइकिल चलाने के फायदे
1. डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए साइकिल चलाना बहुत फायदेमंद है। इससे कैलोरी खर्च होती है और खून में ग्लूकोज की मात्रा निंयत्रित रहती है।
2. दिल से जुड़ी बीमारियों से रहें दूर
साइकिल चलाने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इससे धड़कन तेज और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहती है।
3. वजन घटाने में मददगार
वजन कम करने के लिए रोजाना कुछ समय साइकिल चलाएं। इससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी घटेगी।
4. तनाव से रहें दूर
रोजाना साइकिल चलाने से तनाव दूर होता है। इससे दिमाग फ्रैश रहता है।
5. इम्यून सिस्टम
साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।