एजेंसी/ पिंजौर : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंचकूलला जिले के पिंजौर क्षेत्र में वन एवं वन्य प्राणी विभाग पहुंचकर गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र से दो गिद्धों को स्वच्छंद किया। इन्हें टैग लगा दिए गए। इन गिद्धों के पैरों में छल्ला डाल दिया गया। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि भारत में वनक्षेत्र केवल 20 प्रतिशत ही शेष रहा। इसे सरकार ने 33 प्रतिशत करने का लक्ष्य भी हासिल की है। उनका कहना था कि खेत की मेढ़ पर पेड़ लगाने हेतु किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के लिए वहां के वन्य अधिकारियों को 10 गिद्ध सौंपे गए। इनमें से एक गिद्ध का नाम जोधसिंह रख दिया गया। हरियाणा के मुख्यंत्री मनोहर लाल खट्टर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उनका कहना था कि पर्यावरण स्वच्छता में गिद्धों का महत्वपूर्ण स्थान है। सरकार गिद्धों को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है। हालात ये हैं कि गिद्ध बहुत कम हैं।
वे केवल 95 प्रतिशत ही हैं। दूसरी ओर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर्यावरण संतुलन स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने विश्वभर से तकनीकी और फाइनेंशियल सहायता जुटाने की बात भी कही।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal