यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज से आधा किमी की दूरी पर शुक्रवार तड़के दो शव मिलने से सनसनी फैल हो गई है। लखनऊ के जॉपलिंग रोड पर सूरजदीप कॉम्प्लेक्स के पास शुक्रवार तड़के मिले एक लड़का-लड़की के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के सिर पर चोट के और लड़के के हाथ पर कटे के निशान हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने शव देखकर डायल 100 पर फोन से जानकारी दी। मामला हत्या का है या आत्महत्या का अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। शवों की पहचान की जा रही है। हालांकि हजरतगंज जैसे पॉश इलाके से कुछ ही दूरी पर इस घटना से इलाके में हड़कंप है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal