आपने कई बार शायद अनजान दोस्ती और फिर खौफनाक अंत की कहानी सुनी होगी? इस बार भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, लेकिन ये अपराध शायद आपको हैरान कर दे। रॉन्ग नंबर से शुरू हुई इस अनजान दोस्ती ने कैसे एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब आरोपी कोई नाबालिग लड़का हो तो हैरानी और बढ़ जाती है। 
महिला को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठे
रॉन्ग नंबर पर हुई बात के बाद एक विवाहित महिला एक नाबालिग से दोस्ती कर बैठी। जान-पहचान बढ़ने पर नाबालिग किशोर ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं, बाद में वह महिला को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। अंतत: परेशान होकर महिला ने घटना के बारे में अपने परिजन को बता दिया।पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक साल 2016 में 33 वर्षीय महिला अपनी सहेली को फोन लगा रही थी, तो नंबर गलत लग गया। फोन एक युवक ने रिसीव किया। युवक ने तो महिला से अधिक बात नहीं की, लेकिन उसके पास खड़े उसके नाबालिग भानजे ने महिला का नंबर नोट कर लिया। बाद में वह महिला से बात करने लगा। बातचीत के दौरान महिला और मूलत: इटावा के रहने वाले किशोर के बीच प्रेम संबंध बन गए। इस बीच किशोर मामा के साथ भोपाल आया। भोपाल में वह सेनेटरी का डिप्लोमा कोर्स करने लगा। भोपाल में रहने के दौरान उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal