दिशा पाटनी पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि ‘वेलकम टू द जंगल’ एक्ट्रेस ने एक ही दिन में अपने दो दिल के सबसे करीब पेट्स को खो दिया है। इस बात की जानकारी खुद दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस जितना दुखी हैं, उससे कई ज्यादा हैरान हैं।
दिशा पाटनी ने फैंस के साथ बांटा अपना दर्द
दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की है, जिसमें पहली उनकी डॉग ‘बेला’ की है और दूसरी उनकी कैट ‘जैस्मिन’ की। दिशा पाटनी ने डॉग बेला की कई फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यारी बेला…मेरी जिंदगी में इतने कलर्स भरने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। हमारा घर चुनने के लिए और मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुमने मुझे सिखाया है प्यार क्या है। मैं तुम्हारी आंखों में पूरा यूनिवर्स देखती थी। मैं तुम्हे बहुत मिस कर रही हूं और तुमसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे सबसे प्यारे बच्चे।”
तुम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी- दिशा पाटनी
दिशा पाटनी ने आगे लिखा, “मेरी प्यारी जैस्मिन, सबसे प्यारा बच्चा होने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं तुम्हारी मां बनने के लिए ग्रेटफुल हूं,तुंम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी। जब तुम्हारे नन्हें पैर मेरे हाथों को छूते थे, वह सबसे खूबसूरत एहसास था, जिन्हें मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम्हें बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं। रेस्ट इन पीस माय बेबी। तुम हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहोगी।”
आपके साथ ये क्या हो रहा है- यूजर्स
दिशा पाटनी ने सेम दिन पर जो पेट्स की मौत की खबर शेयर की, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स भी हैरान हो गए और ये सोचने लगे कि दोनों का निधन सेम डे पर हुआ है, या अलग-अलग। एक यूजर ने लिखा, “दूसरे पालतू जानवर की भी सेम डे पर डेथ हुई?? क्या हो रहा है ये?” दूसरे यूजर ने लिखा, “आपके साथ ये हो क्या रहा है?”
कई यूजर्स दिशा के अपने सबसे प्यारे पेट्स को खोने पर हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं और उनके डॉग और कैट को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal