मुंबई पुलिस ने 82 वर्षीय एक महिला को थाने लाकर धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। इतना ही नहीं यह बुजुर्ग महिला पूरे थाने की ‘मम्मी’ हैं। आपको सुनकर अचरच होगा लेकिन यह सच है।
जानकारी के अनुसार 82 साल की ललिता सुब्रामण्यम सेंट्रल मुंबई के वडाला में रहती है। वह पिछले 25 सालों से अकेले फ्लैट में रहती है। मुंबई पुलिस की सीनियर सिटीजन केयर एंड प्रोटेक्शन लिस्ट में उनका नाम है। ललिता सुब्रामण्यम के तीन बच्चे हैं। दो अमेरिका में रहते हैं और एक बेंगलूर में रहता है। जब उनके बच्चे सोमवार को उनके 83वें जन्मदिन पर घर नहीं आ सके तो ललिता के 15 बच्चे (माटुंगा पुलिस स्टेशन के पुलिसवाले) उनके घर केक लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने ललिता का जन्मदिन मनाया।
ऐसा नहीं है ये पुलिसकर्मी सिर्फ अपनी ‘मम्मी’ का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे। वह उनकी हर जरूरत का भी पूरा ध्यान रखते हैं। अगर उन्हें दवाई खरीदनी होती है या फिर बैंक में कोई काम होता है तो भी पुलिसवाले उनकी मदद करते हैं।
माटुंगा पुलिस स्टेशन के पुलिसवालों ने अपनी मम्मी के जन्मदिन का केक डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अशोक धुंधे की मौजूदगी में काटा। मुंबई पुलिस ने सीनियर सिटीजन की मदद के लिए 1090 हेल्पलाइन सेवा चल रही है। जो अकेले रहने वाले बुजुर्ग लोगों की मदद करती है। गृहमंत्री दिवंगत आर.आर पाटिल ने इस हेल्पलाइन को शुरू किया था। इस योजना के तहत पुलिस अधिकारी अकेले रहने वाले बुजुर्गों से मुलाकात करते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal