गर्मियों में पसीने के कारण महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। यह समस्या और भी बढ़ जाती है जब औरतों को घर से बाहर जाना होता है। इससे वह असहज भी महसूस करती है और कई बार तो उसे यही वजह दूसरों के सामने शर्मिंदा भी कर देती है। इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है लेकिन लड़कियां इसके लिए डॉक्टर के पास जाने में शर्म महसूस करती हैं।

खुजली से छुटकारा पाने के उपाय
# एप्पल साइडर विनेगर बहुत कारगर उपाय है। इसके लिए 2 चम्मच सिरके को गुनगुने पानी में डाल कर प्राइवेट पार्ट को साफ करें। दिन मेें 2-3 बार इसके इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं।
# खुजली की परेशानी बढ़ गई है तो इसके लिए आप आइसिंग भी कर सकती है। इसके लिए सीधे ही बर्फ का इस्तेमाल न करें। कपड़े में बांध कर इसे इस्तेमाल करें।
# अपने खाने का ध्यान रख कर भी आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना खाली पेट 2 कलीयां लहसुन की खाएं। इससे बॉडी में हर तरह की इंफैक्शन से छुटकारा मिलता है।
# खाने में रोजाना बिना चीनी वाला दही खाएं। ज्यादा खुजली होने पर प्राइवेट पर दही लगा भी सकते हैं। इससे जल्दी आराम मिलेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal