दुनियाभर में हमेशा से ऐसी कई चीजें मिलती रही हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती। लेकिन नॉर्वे के शोट्रा (Sotra) आइलैंड पर मरी हुई व्हेल के अंदर से कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर सब शॉक्ड रह गए।
शोट्रा आइलैंड पर हाल ही में गंभीर हालत में एक व्हेल मिली थी। ऑपरेशन के दौरान रिसर्चर को उसके पेट से 30 से ज्यादा प्लास्टिक के थैले मिले। इस नजारे को देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन, शोधकर्ता ने कहा कि इस तरह का सामान मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। 
व्हेल पर रिसर्च कर रहे Dr Terje Lislevand का कहना था कि प्लास्टिक के थैलों से उसका पेट भरा हुआ था, जिसके कारण उसे सांस लेने में भी काफी तकलीफ हुई होगी और दर्द भी हुआ होगा। उन्होंने कहा कि व्हेल के पेट से इस तरह का चीज मिलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इतनी मात्रा में मिलना दुखद है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से इस तरह के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। 
ये भी पढ़े: अब योगी सरकार फिर करने जा रही है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, सुनकर सपा के उड़ गये होश
एक्सपर्ट की माने तो समुद्र के अंदर करोड़ों-अरबों की संख्या में लोगों के द्वारा प्लास्टिक फेंके जा रहे हैं, जिसके कारण हर साल कई समुद्री जीवों की मौत हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल यूरोप में हर साल 100 बिलियन कैरियर बैग का इस्तेमाल किया जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal