नीतीश से मिले अरविन्द केजरीवाल, देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की

images-23प्रकाश पर्व पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को पटना आये. उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर पूरा बिहार प्रकाश पर्व मय हो गया है। उन्होंने कहा कि सबसे मेरा अनुरोध है कि प्रकाश पर्व में आनेवाले अतिथियों का स्वागत इस तरह से हो कि वे बिहार के बारे में अच्छी सोच लेकर लौटें। सीएम संवाद कक्ष में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व में पूरे देश-दुनिया से श्रद्धालु पटना आ रहे हैं। सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर जिस प्रकार से प्रकाश पर्व में शामिल हो रहे हैं, यह एक बहुत बड़ी बात है। 
पूरा-का-पूरा बिहार प्रकाश पर्व मय हो रहा है। आगे भी आप सब लोगों का सहयोग बना रहे। नववर्ष, प्रकाश पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व में आप सभी का सहयोग चाहिए।
प्रकाश पर्व पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को पटना आये। उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों करीब आधा घंटा एक साथ रहे और देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। सीएम ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से की गयी तैयारियों की जानकारी दी। केजरीवाल ने प्रकाश पर्व पर की गयी व्यवस्था की प्रशंसा की। नीतीश ने केजरीवाल को अंग वस्त्र व तख्त श्री हरिमंदिर साहिब का प्रतीक चिह्न भेंट किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com