एजेंसी/
सिरसा। सिरसा के ऐलनाबाद के धोलपालिया गांव में शनिवार देर रात महेंद्र नाम के व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सुनीता (37), बेटे राहुल (12) व बेटी पलक (8) की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने खुद भी जहर खा लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
सिरसा। सिरसा के ऐलनाबाद के धोलपालिया गांव में शनिवार देर रात महेंद्र नाम के व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सुनीता (37), बेटे राहुल (12) व बेटी पलक (8) की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने खुद भी जहर खा लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।– शनिवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे।
– रात लगभग 12 बजे महेंद्र ने सबसे पहले अपनी पत्नी की गर्दन पर वार किया और उसे मार दिया। इसके बाद अपने बेटे राहुल और पलक की हत्या की।

– महेंद्र ने सबूत मिटाने के लिए कस्सी (धारदार हथियार) पर लगे खून को कपड़े से साफ करने की कोशिश की।
– इससे पहले आरोपी ने खुद भी सल्फॉस खा लिया था। हत्या के बाद वह ऐसे ही भटकता रहा।
– जैसे ही उसकी हालत खराब होने लगी तो पास में ही अपने भाई के मकान में जा पहुंचा। वहां सारी घटना बताई।
– हालत खराब होने के कारण महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।
– पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
– सिरसा के एसपी सतेंदर कुमार का कहना है कि पुलिस ने सुनीता के भाई रोहताश कुमार के बयान पर महेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महेंद्र मानसिक रुप से भी पीढ़ित है।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal