मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के पास पिता की संपत्ति से अधिक संपत्ति है। नीतीश के पास ईको स्पोर्ट्स कार है तो बेटे निशांत के पास आई-10 कार है। निशांत के पास 1,18,44,837 चल संपत्ति और 1,25,04,819 अचल संपत्ति है। सीएम के पास इसके अलावा दिल्ली में एक 40 लाख का फ्लैट है। इसके साथ-साथ उनके पास सोने की 2 और चांदी की एक अंगूठियां है। वहीं दूसरी तरफ बेटे निशांत के पास 30 तोला सोना, 5 किलो चांदी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 में नई परंपरा शुरु की थी। इस परंपरा के चलते साल के पहले दिन कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री स्वयं अपनी संपत्ति के बारे में सबको जानकारी देते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal