पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। हथनी कुंड बैराज पर यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को दोपहर बाद डेढ़ बजे तक बैराज से नदी में पानी का बहाव 5 लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया
हरियाणा ने हथनी कुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी हितधारकों के साथ एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की। यमुना नदी वर्तमान में खतरे के स्तर से 47 सेमी ऊपर 205.30 मीटर पर बह रही है। रविवार शाम तक पानी दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal