दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से 11 शव मिले हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस से घटना संबंधी जानकारी लेने के बाद सीएम केजरीवाल ने मीडिया से भी बात की उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना ही है। पुलिस इस मामले की खोजबीन में लगी है।
सभी शव एक ही घर से बरामद हुए हैं। मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर इलाके का है। बरामद किए गए शव सात महिलाओं और चार पुरुषों के हैं। जानकारी के मुताबिक, दो परिवारों के कुल 11 लोग एक ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। बताया जा रहा है कि फंदे पर लटके 10 शवों के आंखों पर पट्टी बंधी थी, जबकि एक शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
मृतकों में तीन नाबालिग शामिल
पुलिस के जॉइंट सीपी ने कहा कि मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस के बताया कि 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal