नई दिल्ली। मंडावली इलाके के गणोश नगर में एक युवक ने प्रेम विवाह में रोड़ा बन रही भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जैबा खान उर्फ सोनिया (32) के रूप में हुई है। के बाद से आरोपित सिकंदर फरार है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि एक दिन पहले शादी को लेकर हुई बहस के बाद बड़े भाई शादाब (सोनिया के पति) ने सिकंदर की पिटाई की थी। इससे भी वह गुस्से में था। अब पुलिस की टीमें सिकंदर की तलाश कर रही है।
सोनिया अपने पति शादाब व आठ साल की बेटी के साथ डी-ब्लॉक, गणोश नगर में रहती थीं और पास में ही शादाब के छह भाई रहते हैं। सिकंदर, शादाब से छोटा है। सिकंदर एक युवती से प्रेम विवाह करना चाहता था, लेकिन शादाब सहित पूरा परिवार विरोध करता था।
शादाब ने पुलिस को बताया कि सिकंदर नशे का आदी है। वह मंगलवार को नशे की हालत में उनके घर आया और उस युवती को लेकर फिर चर्चा छेड़ दी। उन्होंने सिकंदर को उस लड़की से शादी करने से मना किया तो वह झगड़ने लगा। इस पर उन्होंने उसकी पिटाई भी की। बुधवार दोपहर करीब चार बजे सोनिया घर पर अकेली थीं। इस दौरान सिकंदर आकर उनसे झगड़ने लगा।
सोनिया ने उन्हें इसकी सूचना दी। इसी झगड़े के दौरान सिकंदर ने पिस्टल निकालकर सोनिया के सिर में गोली मार दी। जब वह घर पहुंचे तो खून से लथपथ उनका शव फर्श पर पड़ा था और सिकंदर भाग चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal