मेष- आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको अपनी गलती का अहसास होने लगेगा।
वृषभ- व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।
मिथुन- आपका कार्यकौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए कदम उठाएं।
कर्क- आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगे।
सिंह- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आयेंगी। आध्यात्मिक बने रहना लाभदायक रहेगा।
कन्या- आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
तुला- आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।
धनु- आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु ढंग से करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। सामाजिक सेवा के कार्य हो सकते हैं।
मकर- घर, गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।
कुंभ- मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।
मीन- भाग्य और धर्म की बातों पर ध्यान केन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। लोकप्रियता बुलन्दियों पर होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal