विनोद खन्ना आज भले ही बीमारी से जूझ रहे हों और अस्पताल में भर्ती हों लेकिन अपने समय पर वो काफी हैंडसम हुआ करते थे। हीरोइनें उन पर फिदा रहती थीं।
सरेआम सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई के साथ की ऐसी हरकत, देखते रह गए लोग
जब वो फिल्म की शूटिंग करते थे तो लगता था सब कुछ असल में हो रहा है। इस वजह से कुछ हीरोइनें उनके साथ रोमांटिक सीन करने से डरती थीं। बॉलीवुड आजकल में छपी खबर के मुताबिक, रोमांटिक सीन करते हुए विनोद खन्ना इतने बेकाबू हो जाते थे कि उनको संभालना मुश्किल हो जाता था। खबरें उड़ी कि फिल्म ‘दयावान’ के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देते हुए इतने बेकाबू हो गए थे कि माधुरी के होठ ही चबा डाले थे।
फिल्म रिलीज के बाद इस सीन के लिए माधुरी की खूब आलोचना हुई थी। माधुरी से पहले विनोद की इस शिद्दत का शिकार डिंपल कपाड़िया भी हो चुकी थीं। ये सीन फिल्म ‘प्रेम धरम’ का था। उस समय विनोद खन्ना के सितारे बुलंदियों पर थे और डबल शिफ्ट में काम करते थे। इसलिए महेश भट्ट ने ये सीन रात में शूट करने का फैसला किया। सेट की लाइट भी काफी डिम थी।
VIDEO : अनुष्का से शादी करने को तैयार विराट को ये एक्ट्रेस लगती है CUTE
एक्शन बोलते ही विनोद डिंपल को किस और हग करने लगे। जब महेश भट्ट ने कट बोला तो विनोद खन्ना ने सुना नहीं और वो लगातार सीन करते रहे। इससे डिंपल काफी डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाया और भागकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं। वो विनोद से काफी नाराज थीं। उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया। तब महेश भट्ट ने उनके पास गए और माफी मांगी।
महेश ने सफाई देते हुए कहा कि विनोद नशे में थे। इस वजह से वो खुद पर काबू नहीं कर पाए। यहां दिलचस्प बात ये थी कि इस सीन के बावजूद डिंपल विनोद से नहीं बल्कि महेश भट्ट से नाराज थीं। हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म के बाद भी डिंपल ने विनोद के साथ कई फिल्मों में काम किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal