नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन धांसू ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन आधी से भी कम कमाई की थी लेकिन तीसरे दिन इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के मुताबिक, 24 सितंबर को रिलीज हुई ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) ने एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को पेड़ प्रीव्यू में 11.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग की।
दुनियाभर में की ऐतिहासिक कमाई
हालांकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई में गिरावट आई लेकिन शनिवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ यह फिल्म नानी के करियर की कमर्शियली सबसे सफल बन गई है। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए 117.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। जिसमें 27.25 करोड़ रुपये का टोटल ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा
घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन की कमाई के साथ 76.40 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन और 90.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन किया है। तीसरे दिन फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु में 13.35 करोड़ रुपये हुई है, इसके बाद हिंदी में 1.65 करोड़ रुपये और तमिल में 0.25 करोड़ रुपये हुई है।
‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वाइज
पेड़ प्रीव्यू- 11.60 करोड़ रुपये
डे 1- 34.65 करोड़ रुपये
डे 2- 14.90 करोड़ रुपये
डे 3- 15.25 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 76.40 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 90.50 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 117.75 करोड़ रुपये
‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसे श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नानी (Nani), मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल (Raghav Juyal) अहम किरदारों में हैं। इसमें नानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद में एक संघर्षरत जनजाति के नेता की भूमिका निभाते हैं, जो भेदभाव का सामना करते हुए नागरिकता के लिए लड़ते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal