मेष : धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृष : मन अशांत रहेगा। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान को कष्ट होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा
मिथुन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
सिंह : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। संचित धन में वृद्धि होगी।
कन्या : अध्धयन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है
तुला : कला एवं संगीत में रुझाव बढे़गा। संबंधित कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे।
धनु : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर : क्रोध की अधिकता रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है।
कुंभ : कारोबार के सिलसिले में भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यात्रा से धनलाभ हो सकता है।
मीन : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। भौतिक सुखों का विस्तार होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal