राशिफल

जानिए की आज के राशिफल में किसका शुक्र भारी है तथा उसके निवारण का उपाय भी……

astro2

आज का राशिफल

मेष:- आज आप सामाजिक जीवन में सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कहींं से कोई विशेष प्रेरणा मिलने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप गऊ को पानी पिलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- लाल।

वृष:- आज आप किसी बीमारी की अनदेखी न करें। जटिल स्थितियों का अत्यधिक विश्लेषण न करें। अंतर्मन की पुकार को सुनें।
सुझाव:- आज आप हनुमान जी के चरणों में लगा हुआ सिंदूर माथे पर लगाएं, विजय होगी।
शुभ रंग:- केसरिया।

मिथुन:- आज आप अप्रत्याशित घटनाओं से विचलित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है मित्रों का सहयोग संभव है।
सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें, शुभ होगा।
शुभ रंग:- सुनहरा हरा।

कर्क:- आज आप साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने में सफल हो सकते हैं। आपके निजी जीवन मेंं बदलाव होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप फलों का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- कत्थई।

सिंह:- आज आपके कार्य व्यवहार से माता-पिता संतुष्ट रहेंगे। नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:- आज आप गाय की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- हरा।

कन्या:- आज आप प्रियजनों के साथ मिलकर खुशियां बाँट सकते हैं पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नए लोगोंं से मुलाकात होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप घर से निकलते समय एक लाल रंग का छोटा सा कपड़ा अपने पास रखें, शुभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी

तुला:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपका मन नये विचारों को ग्रहण करने में सफल होगा जिससे कार्योंं मे प्रगति हो सकती है।
सुझाव:- आज आप किसी मंदिर के पुजारी को मिष्ठान खिलाएं, शुभ होगा।
शुभ रंग:- लाल।

वृश्चिक:- आज व्यावसायिक मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। आप बड़ी आसानी से विवादों का समाधान करने में सफल हो सकते हैंं। मित्रों का सहयोग संभव है।
सुझाव:- आज आप गाय को रोटी और गुड़ खिलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- मटमैला।

धनु:- आज आपका धन व्यय होने की संभावना है। आप किसी समझौते के मामले में सकारात्मक पहल करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में नारियल चढ़ायें, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग:- भूरा।

मकर:- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। निजी सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, मनोकामना पूर्ण होगी।
शुभ रंग:- श्वेत।

कुम्भ:- आज आप अपने कार्यों के प्रति सजग रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें, कार्य सफल होंगे।
शुभ रंग:- पीला।

मीन:- आज आपका मन उत्साहित रहेगा। कोई भी कार्य बड़े ही लगनपूर्वक व दृढ़ता के साथ करेंगे। कार्यों में प्रगति की संभावना है।
सुझाव:- आज आप शिव जी की आराधना करें, कार्य सफल होगा।
शुभ रंग:- धानी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com