राशिफल: ये हैं सितारे, जानिए किस पर होंगे मेहरबान

सोमवार (11 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

राशिफल: ये हैं सितारे, जानिए किस पर होंगे मेहरबानमेष

किसी का इंतजार करना पड़ेगा। माता से विवाद हो सकता है। बहनों से मनमुटाव की आशंका है। कामकाज की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक उन्नति सम्भव है।      

वृष

दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। नए विचार और योजना पर चर्चा होगी।          

मिथुन

अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। वाहन खरीदने का मन होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दूसरों की नकल न करें। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। 

कर्क

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में परेशानिया समाप्त होंगी। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के कार्योंसे सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।      

सिंह

दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों से सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। विदेश जाने के योग है। व्यापार में नई योजनाएं बनेगी। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास और विस्तार सम्भव है।   

कन्या

सोचे कार्य समय पर होने से राहत मिलेगी। अधिकारियों से संबंधों में निकटता आएगी। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।     

तुला

अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सतर्कता से कार्य करें। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।  

वृश्चिक

सतर्क रहें। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर रहे है। आर्थिक तंगी से तनाव रहेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।    

धनु

धार्मिक पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आवास संबंधी समस्या हल होने वाली है।   

मकर

आपसी मतभेद के कारण परिजनों से दूरिया बनेंगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से मिलने की उत्सुकता रहेगी। व्यावसायिक चिंता बनी रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट हो सकता है।      

कुंभ

कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। सामाजिक विरोधों पर ध्यान न दें। परिवार में आज प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी।    

मीन

समय पर काम करना सीखें। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। संतो का सान्निध्य मिलेगा। आपके अपने आपकी मदद नहीं करेंगे। रुका धन मिलने से काम पूरे होंगे। संतान की प्रगति संभव है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com