राशिफल : जानिए की कैसा रहेगा आज आपका छुट्टी वाला दिन

आज रविवार के दिन जानिए कि कैसा रहेगा आपका दिन और क्या विपत्तियाँ आप पर आ सकती हैं और उन विपत्तियों के निवारण का सुचारू उपाय ….

राशिफल : जानिए की कैसा रहेगा आज आपका छुट्टी वाला दिन

आज का राशिफल

मेष :- आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास बनाये रखें।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- हरा

वृष :- आज आपका मन उत्साहित रहेगा। कोई भी कार्य पूरी लगन से करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर धतूरे का फल अर्पण करें,  लाभ होगा।
शुभ रंग :- सुनहला

मिथुन :- आज आप नए कार्यों की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। पिता से सहयोग प्राप्त होने की संभावना। विशेष धन लाभ होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

कर्क :- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नए व्यापार में लाभ होने की सम्भावना है। कर्ज से कुछ राहत मिलेगी।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव का कुश युक्त जल से अभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

सिंह :- आज आपको मित्रों से सुख प्राप्त होने की संभावना है। पराक्रम से व्यापार में धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर 51 विल्बपत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

कन्या :- आज शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होने की संभावना है। बुद्धि के सदुपयोग से धनप्राप्ति। धैर्य से काम लें।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव पर जलाभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

तुला :- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं से धनलाभ। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव :- आज आप भूखे बालक को भोजन दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

वृश्चिक :- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। भाई-बंधुओं का सहयोग रहेगा। जल के व्यापार से धनलाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप चमेली का तेल भगवान कार्तिकेय को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

धनु :- आज आपके घर में मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। बुद्धि व वाणी के उपयोग से सुख। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव :- आज आप 21 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

मकर :- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। धन लाभ होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- भूरा

कुम्भ :- आज पुराने वाद-विवाद सुलझने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी । आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव :- आज आप केसर युक्त चंदन श्री गणेश जी को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- मटमैला

मीन :- आज आप नए विचारों की ओर प्रेरित हो सकते हैं। पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि। व्यापार में प्रगति।
सुझाव :- आज आप सूर्य देव को अर्घ्य दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com