राशिफल: जानिए किस पर भरी है मंगल

जानिए क्या कहता है आज का राशिफल आपके बारे में-

राशिफल

आज का राशिफल

मेष:-आज आपके निजी संबंधों में निकटता आने की सम्भावना है। उपहार और सम्मान का लाभ सम्भव है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है।
सुझाव:-आज आप पक्षियों को दाना डालें, कार्य उत्तम होगा।
शुभ रंग-केसरिया

वृष:-आज आप वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज आप देवालय में जाकर भोलेनाथ की आराधना करें, उन्नति होगी।
शुभ रंग-कत्थई

मिथुन:-आज संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:-आज आप लाल पुष्प अपने पास रखें, कार्य सफल होगा।
शुभ रंग-लाल

कर्क:-आज शिक्षा क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना है।
सुझाव:-आज आप जौ का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-श्वेत

सिंह:-आज आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:-आज आप घर से बाहर जाते समय दही का सेवन करें, कार्य पूर्ण होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

कन्या:-आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। पुरुषार्थ सार्थक हो सकता है।
सुझाव:-आज आप किसी मंदिर के पुजारी को फल खिलाएं, शुभ होगा।
शुभ रंग-हरा

तुला:-आज आप किसी नए कार्य को प्रारम्भ करने की योजना बना सकते हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। परिवार का सहयोग सम्भव है।
सुझाव:-आज आप गणेश जी का स्मरण करके घर से बाहर निकलें, कार्य उत्तम होगा।
शुभ रंग-मटमैला

वृश्चिक:-आज आपका मन व्यथित हो सकता है, परन्तु आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सुझाव:-आज आप देवालय में जाकर दीपक जलायें, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग-आसमानी

धनु:-आज जीवनसाथी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभदायी हो सकती है।
सुझाव:-आज आप मिट्टी का एक छोटा घड़ा दान कर सकते हैं, शुभ होगा।
शुभ रंग-नीला

मकर:-आज आपके निजी संबंधों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:-आज आप ताँबे का कड़ा धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

कुम्भ:-आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, पद व प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज आप माँ का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं, कार्य पूर्ण होगा।
शुभ रंग-सुनहरा हरा

मीन:-आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप कुत्ते को रोटी खिलाएं। कार्य सफल हो सकता है।
शुभ रंग-धानी

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com