फोटो के बाद अब देखिए तैमूर का ये खूबसूरत स्कैच….

saiftweertसैफीना के बेटे तैमूर अली ख़ान पटौदी ने 20 दिसंबर को दुनिया में कदम रखा था। अभी तक तैमूर के बहुत कम फोटोज़ ही सामने आए हैं। लेकिन तैमूर के इस स्कैच को देख आप जरूर कहेंगे सो क्यूट।

 तैमूर अली ख़ान अपने बर्थ होने बाद से ही फेमस हो गए। नाम को लेकर वे काफी चर्चाओं में रहे। सबकी निगाहें सिर्फ सैफ और करीना के बेटे तैमूर पर थी कि एक फोटो देखने को मिल जाए। तैमूर के स्कैच को एक आर्टिस्ट ने तैयार किया है। 
यह स्कैच काफी खूबसूरत है जिसमें तैमूर अली ख़ान बहुत क्यूट दिख रहे हैं। यूं कहा जा सकता है कि, करीना के साथ तैमूर की पहली फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी बिलकुल वैसे ही तैमूर स्कैच में दिख रहे हैं। खास बात यह है कि, इस स्कैच को सोहा अली ख़ान ने सैफीना को गिफ्ट किया है। 
दरअसल, सोहा ने इंस्टाग्राम पर लिटरेटफूल नाम के आर्टिस्ट से तैमूर के स्कैच को बनाने के लिए कहा था। इस स्कैच को बनाने के बाद लिटरेटफूल ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके बाद सोहा ने अपने भाई सैफ और भाभी करीना को यह स्कैच गिफ्ट किया। यह स्कैच सैफ को बहुत पसंद आया। जब सैफ ने यह स्कैच अपने हाथों में लिया तो सोहा ने कैमरे में यह पल कैद कर लिया और इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया।
सैफ अभी पेटर्निटी लीव पर चल रहे हैं। वो ज्यादा से ज्यादा समय करीना और तैमूर के साथ बिता रहे हैं। सैफ पेटर्निटी लीव को पूरा करने के बाद शूटिंग शुरू करेंगे। 2017 में सैफ फ़िल्म ‘रंगून’ और ‘शेफ में दिखाई देंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com