गोवा तक पहुंचा मानसून, दिल्ली में आज बारिश के आसार

गोवा तक पहुंचा मानसून, दिल्ली में आज बारिश के आसार
गोवा तक पहुंचा मानसून, दिल्ली में आज बारिश के आसार

एजेंसी/ नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी मानसून केरल और कर्नाटक के बाद गुरुवार को दक्षिणी कोंकण और गोवा तक पहुंचा। अगले दो दिनों में तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा के कुछ अन्य भागों में भी पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अभी भी गर्म है। लेकिन दोपहर बाद दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम होकर 41.1 डिग्री सेल्सियस पर ही थम गया।

विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में तूफान के दौरान पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। यह पर्यटक राज्य सरकार के नेचर पार्क में लगे टेंट में आराम कर रहे थे। जबकि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार की रात बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों को मौत हो गई। उधर, राजस्थान में चुरु गुरुवार को भी 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। श्रीगंगानगर में तापमान 46.2 रहा।

उत्तर प्रदेश में 45.5 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी सबसे गर्म रहा। हालांकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश हुई। धौराहरा में 6 सेमी वर्षा हुई। वहीं फैजाबाद, चंद्रीपघाट, काकरधारीघाट, कैसरगंज में चार सेमी, सिधौली, बस्ती, सीतापुर, शारदानगर, एल्गिन ब्रिज, निघासन और पालिया कालन में तीन सेमी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में सर्वाधिक वर्षा 68 मिमी दर्ज की गई। ओडिशा के कई इलाकों में तापमान 40 से नीचे रहा। गोपालपुर (52 मिमी), सुंदरगढ़ (44 मिमी) और अनुगुल (21 मिमी) बारिश हुई।

 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com