गर्मियों में खाते हैं रोज आइसक्रीम? तो जान लीजिए नुकसान

 गर्मियों में रोज खाते हैं आइसक्रीम? जान लीजिए नुकसान
गर्मियों में रोज खाते हैं आइसक्रीम? जान लीजिए नुकसान

गर्मियां आते ही आइसक्रीम का लालच बढ़ जाता है और हर रोज आइसक्रीम की तलब हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी दूर करने के लिए अगर ज्यादा आइसक्रीम खाएंगे तो इसके बहुत सारे नुकसान उठाने पड़ेंगे। जानिए क्या है ज्यादा आइसक्रीम खाने के नुकसान?

हर डेयरी प्रोडेक्ट की तरह आइसक्रीम में भी फैट होता है। आधा कप आइसक्रीम में कम से कम 9 ग्राम फैट होता है। वैसे तो शरीर को जरूरत होती है कुछ मात्रा में फैट की। लेकिन जरुरत से ज्यादा हानिकारक है।
आइसक्रीम में कॉलेस्ट्राल की मात्रा भी ज्यादा होती है। एक कप आइसक्रीम में 25 एमजी कोलेस्ट्राल होता है। तो ध्यान रखें कि आइसक्रीम का मात्रा इससे ज्यादा ना हो।
फैट के साथ साथ शुगर भी अच्छा खासा होता है। शुगर की ज्यादा मात्रा खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है जिससे डॉयबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। एक कप आइसक्रीम काफी है सेहतमंद जीवन के लिए।
फैट के साथ साथ शुगर भी अच्छा खासा होता है। शुगर की ज्यादा मात्रा खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है जिससे डॉयबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। एक कप आइसक्रीम काफी है सेहतमंद जीवन के लिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com