कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने बंद कमरे में किया यह काम

बुधवार शाम महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की वनडे और टी-20 कप्तानी भी छोड़ दी। अचानक लिए गए इस फैसले के बाद लोगों ने धोनी को शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और कई लोगों ने इस फैसले को काफी लोगों ने जल्दाबजी माना।

 कैप्टन कूल धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान सब कुछ हासिल किया। वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप, एशिया कप टी-20, आईपीएल, चैंपियंस ट्रॉफी जैसी तमाम बड़ी सफलताएं धोनी के झोली में रही हैं।

कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। हालांकि इस दौरान वो अकेले नहीं थे। उनके साथ झारखंड रणजी टीम के साथी खिलाड़ी भी मौजूद थे। धोनी झारखंड की रणजी के मेंटर हैं और उन्हीं की देखरेख में झारखंड पहली बार रणजी के सेमीफाइनल तक पहुंचा।ms-dhoni_1483687624

हालांकि झारखंड का सफर सेमीफाइनल के बाद थम गया, जब गुजरात ने उसे मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के बाद धोनी ने बंद कमरे में अपने साथी खिलाड़ियों ने काफी देर तक बात की और फिर उनके साथ प्लेस्टेशन पर फीफा वीडियो गेम भी खेला।

तमाम बातों को भूला कर धोनी ने एकबार फिर अपने कूल अंदाज में आ गए। हालांकि इस बार ‘कैप्टन कूल’ से ‘कैप्टन’ शब्द नदारद था, मगर उनका अंदाज बिल्कुल नहीं बदला। इसके बाद धोनी झारखंड की टीम को डिनर पर लेकर गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com