उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्य भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखंड में चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली है। संभावना है कि आर्य बाजपुल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आर्य के साथ उनके बेटे संजीव आर्य के भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।yashpal-arya_1484547704
 
वहीं एक और कांग्रेसी नेता केदार सिंह रावत भी भाजपा ज्वाइन करने की खबर है। उनके यमुनोत्री से ‌चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। केदार सिंह रावत के काफी पहले से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य की गिनती उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े दलित नेताओं में होती है। आर्य के इस कदम से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में जुटे कांग्रेसियों में खलबली मची है।

गौरतलब है कि आज सोमवार को ऋ‌षिकेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में आर्य के भाजपा में जाने की खबर से कांग्रेसी नेताओं को बड़ा झटका लगा है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com