जब अखिलेश यादव बोले- डिजिटल इंडिया की बात करने वाले पत्रकार की जान तक ले लेते हैं तो…!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  AKHILESH YADAV  ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में किसान शहीद मेले में शिरकत की। राम कोला में अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव कुशीनगर में किसानों के मुद्दे पर ही नहीं, बल्कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का मुद्दा भी उठाया।जब अखिलेश यादव बोले- डिजिटल इंडिया की बात करने वाले पत्रकार की जान तक ले लेते हैं तो...!

 

AKHILESH YADAV ने कुशीनगर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश को डिजिटल इंडिया बना रही थी, क्या पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या (MURDER) कर देने से इंडिया डिजिटल (DIGITAL INDIA) हो जाएगा। डिजिटल इंडिया की बात करने वाले पत्रकार की जान तक ले लेते हैं।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ लगा रही लड़की से गैंगरेप करके डाल दिया तेजाब

AKHILESH YADAV ने कहीं ये बातें…

1- किसानों का कर्ज तक माफ नहीं हुआ।

2- पुलिस भर्ती को और गड़बड़ कर दिया।

3- ये सरकार नौजवानों को हाईकोर्ट का चक्कर कटवा रही है।

4- समाजवादी पार्टी वाली व्यवस्था कर सरकार जल्दी भर्ती कर सकती है।

5- दुनिया में यूपी पांचवें नंबर पर है।

6- पांच साल तक जो कर सकते थे, वह किया।

7- चीनी मिलों को चलाने के लिए सरकार ने अपने बजट से पैसा दिया।

8- सपा का रास्ता ही खुशहाली का रास्ता है।

9- भाजपा जो कर रही है, उससे प्रदेश खुशहाल नहीं होगा।

10- पीएम ने कहा था कि यहां खाद का कारखाना शुरू हो जाएगा।

11- एम्स के लिए जमीन मांगी थी, सपा सरकार ने देने का काम किया।

12- ये पहली सरकार है जो छात्र संघ पर पाबंदी लगा रही है।

वीडियो देखें…

https://www.facebook.com/samajwadiparty/videos/1595085927178532/

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com