आज गणेश चतुर्थी का आखिरी दिन है। पूरे महाराष्ट्र में लोग विसर्जन के लिए निकल पड़े हैं। इससे एक दिन पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन लालबाग्चा राजा में स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। यहां ऐश्वर्या लाल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं जो खुद देवी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या का मेकअप भी लाल था। साथ में लाल बिंदी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही थीलाखों की भीड़ में ऐश्वर्या का चार्म अलग ही नजर आ रहा था। पिछली बार ऐश्वर्या जब गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं तो उनकी बेटी आराध्या उनके साथ थीं। लेकिन तब अभिषेक साथ नहीं थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal