शेयर बाजार में आज यानी 22 जुलाई को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 80,650 और निफ्टी 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। कमजोर तिमाही नतीजों के के बाद आज रिलायंस के शेयर में आज करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था।
एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.17% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.71% की गिरावट है। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.80% की तेजी है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। डाओ जोंस 377.49 (0.93%) अंक चढ़कर 40,287 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 5144.28 (0.81%) अंक गिरकर 17,726 पर बंद हुआ था।
रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और लार्सन एंड टुब्रो बाजार को गिरा रहे हैं। जबकि, HDFC बैंक, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और NTPC बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।
सनस्टार IPO का आज दूसरा दिन
शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,587 और निफ्टी ने 24,853 का स्तर छुआ। हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 738 अंक की गिरावट के साथ 80,604 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 269 अंक की गिरावट रही, ये 24,530 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिली थी।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
