अमृतसर में सामान्य हुआ इंडिगो फ्लाइट का आवागमन

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार इंडिगो का आवागमन सामान्य होने लगा है। आज इंडिगो की फ्लाइट्स समय से पहले अमृतसर पहुंची। जिससे पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली है। वहीं, अभी तक 4 फ्लाइट्स लैंड हो चुकी हैं, जबकि एक का दोपहर पहुंचने का शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं, 11 बजे तक 1 फ्लाइट अपने तय समय पर उड़ान भर चुकी हैं।

इसी बीच इंडिगो की फ्लाइट्स की गिनती में कमी आई है। वीरवार 9 फ्लाइट्स के आने व 9 फ्लाइट्स के जाने का शेड्यूल जारी हुआ, जबकि बीते दिनों ये गिनती 12 के करीब थी। इसे केंद्र सरकार व एयरलाइंस की तरफ से उठाए गए कदम का हिस्सा माना जा रहा है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी भी स्पष्ट कर चुकी है कि इंडिगो की फ्लाइट्स की स्थिति अब सामान्य होने लगी है। 14–15 दिसंबर तक सभी उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।

समय से पहली पहुंची आज इंडिगो की फ्लाइट्स-
फ्लाइट 6ई721 पुणे से अमृतसर सुबह 4.53 बजे पहुंची।
फ्लाइट 6ई495 हैदराबाद से अमृतसर सुबह 9.25 बजे पहुंची।
फ्लाइट 6ई5063 दिल्ली से अमृतसर सुबह 9.50 बजे पहुंची।
फ्लाइट 6ई106 अहमदाबाद से अमृतसर सुबह 10.08 बजे पहुंची।
फ्लाइट 6ई6288 बेंगलुरु से अमृतसर दोपहर 12.23 बजे पहुंचने का अनुमान है।
अन्य 4 फ्लाट्स का शेड्यूल आने वाले कुछ घंटो में जारी किया जा सकता है।


9 में से एक फ्लाइट रवाना
अभी 10.30 बजे तक 9 में से एक इंडिगो की फ्लाइट रवाना हो चुकी है। जबकि जल्द पहुंच रही व पहुंच चुकी फ्लाइट्स का शेड्यूल अपडेट किया जा सकता है। फिलहाल फ्लाइट 6ई514 अमृतसर से हैदराबाद के लिए 10.17 बजे रवाना हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com