आप सभी ने आज तक ना जाने कितने ही सांप देखे होंगे जो दिखने में बहुत खौफनाक होते हैं। लेकिन आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत सांप से। जी हाँ, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रंग बिरंगा सांप छाया हुआ है और इसे देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि ये किस प्रजाति का है। इस सांप को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और इस सांप की तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। वैसे ऐसा सांप शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। यह एक रंगीन सांप है और इसे देखकर इंद्रधनुषीय सांप कहा जा रहा है।

आप देख सकते हैं पहली नजर में देखने पर इसका रंग नीला लगता है, लेकिन करीब से देखने पर इसमें आपको कई सारे रंग नजर आ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सांप ज्यादातर दक्षिणपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के तटीय मैदानों में पाए जाते हैं। जी दरसल इनकी औसत लंबाई 91–122 सेंटीमीटर होती है। कहा जाता है इन इंद्रधनुषीय सांपों की चिकनी, चमकदार नीली-काली स्किन पर रंग-बिरंगी धारियां पायी जाती हैं। अब इस समय इस रंगीन सांप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों के द्वारा इन्हे बहुत प्यार भी मिल रहा है।
आप देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर सांप का वीडियो The Reptile Zoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में इस खूबसूरत सांप को देखा जा सकता है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला ने इस रंगीन लंबे-चौड़े सांप को अपने कंधे पर उठा रखा है। वैसे यह सांप देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही भारी भी नजर आ रहा है। कई लोग इस सांप के इंद्रधनुषीय रंग को देखकर हैरानी जता रहे हैं।