उत्तराखंड- देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 64 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, लिस्ट जारी होने के बाद उसकी शुरुआत हो गई जिसकी लोगों की पहले से शक था। समर्थकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा ने अपने पहले लिस्ट में कांग्रेस के बागियों पर मेहरबान रही और उन सभी बागी दिग्गजों को मुंहमागी सीट पर टिकट दे दिया। यहीं नहीं भाजपा ने अपनी पार्टी के उन दिग्गजों के टिकट और राजनीतिक करियर की चिंता किए बिना उनको किनारे कर दिया जो कभी प्रदेश में भाजपा के झंडाबरदार हुआ करते थे। जिसमें सबसे ज्यादा प्रमुख है भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत। चौबट्टाखाल विधान सभा से भाजपा के वर्तमान विधायक तीरथ सिंह से ज्यादा भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता व वर्तमान में भाजपा में शामिल सतपाल महराज को टिकट दे दिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal