नईदिल्ली। मिसाईल परीक्षण को न रोकने और दक्षिण कोरिया व अमेरिका के प्रति विरोधी रूख रखने वाले उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस तरह के प्रतिबंधों पर चीन व रूस ने अपनी सहमति जताई है। यह प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में लगाया गया है। प्रतिबंध के तहत अब उत्तर कोरिया को की जाने वाले कोयले, लीड और सीफूड की आपूर्ति को रोक दिया जाएगा।
अमेरिका पहले भी मांग कर चुका है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की संपत्ती जब्त कर दी जाए। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने तय किया है कि उत्तर कोरिया से कपड़ों के निर्यात पर भी रोक लगा दी जाएगी। उत्तर कोरिया वर्तमान तय सीमा तक कच्चे तेल का आयात कर सकता है।
उत्तर कोरिया अमेरिका पर हमला करने की चेतावनियाॅं देता रहा है। उसने कई बमों का परीक्षण तक किया जिसमें हाईड्रोजन बम तक शामिल हैं। अमेरिका द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण बंद नहीं किया, और जापान के ऊपर से उसने मिसाईल परीक्षण तक कर दिया। उक्त मिसाईल 2700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए उत्तरी प्रशांत महासागर में गिर गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal