महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा है कि मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक आइपीएस अधिकारी इसके खिलाफ अदालत में गया है … उसके बाद, (कंगना रनौत) मुंबई पुलिस से तुलना … उसे महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।
राउत ने कहा कि उसको (कंगना) कौन धमकी देगा, जरूरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?।
कंगना ने राउत पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मुंबई से उन्हें पीओके जैसी फीलिंग आ रही है। कंगना के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है, उनके मुताबिक उन्हें धमकियां मिल रही हैं। राउत ने कंगना को मुंबई ना आने के लिए कहा था, जिसके पलटवार में कंगना ने ये मुंबई को लेकर ये जवाब दिया था।
अब कंगना ने कहा कि वह नौ सितंबर को मुंबई जा रही हैं, किसी में हिम्मत हो तो उन्हें रोल ले। कंगना ने कहा कि मैंने देखा कि बहुत सारे लोग मुझे मुंबई वापस ना आने की धमकी दे रहे हैं।
अब मैं नौ सितंबर को मुंबई सफर करने का सोच लिया है। मैं जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी तो टाइम पोस्ट कर दूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal