चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि पार्ती नेता कुमार विश्वास BJP में शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक कुमार विश्वास जल्द ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं। खबर है कि कुमार विश्वास दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे हैं।
इसके चलते वह आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि वह गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा से भाजपा की ओर से प्रत्याशी भी बनाए जा सकते हैं।
बता दें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुमार विश्वास का नाम शामिल नहीं है। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि ऐसा क्या हुओ जो हमेशा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल रहने वाले नेता को इस बार उस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। जब से आम आदमी पार्टी बनी है तब से कुमार विश्वास अरिवंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। यह बात खुद कुमार विश्वास ने भी कई बार मंचों से कही है।
लेकिन जब इस बार स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं हुआ तभी से ये सवाल उठाया जा रहा था कि क्या अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास में कोई अनबन है। इस सबके चलते कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात करने का समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक वह जल्दी ही अमित शाह और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal