एजेंसी/ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाती नजर आ सकती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म बेवाच में काम कर रही है। प्रियंका चोपड़ा की इस वर्ष फिल्म जय गंगाजल प्रदर्शित हुई है। जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।
चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा अब अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका निभा सकती है। हालांकि इन खबरों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रियंका इस किरदार के लिए फिट मानी जा रही है।
प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी कई महिला प्रधान फिल्मों में काम कर चुकी है। मेरीकॉम में उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहा गया था। इसके अलावा उन्हें बाजीराव मस्तानी में निभाई गई भूमिका के लिए खूब वाह-वाही मिली थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal