पीएम मोदी म्यांमार के नाय पई ताउ पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिन की म्यांमार यात्रा पर हैं। एयरपोर्ट पर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। 
आपको बता दें कि म्यांमार में जारी हिंसा की वजह से लगभग 500 रोहिंग्या हिंदू भी अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। इनमें से बहुत से लोगों ने बांग्लादेश के कुटुप्लोंग शरणार्थी शिविर के पास बने एक मंदिर में शरण ली है।
साथ बैठे मोदी-जिनपिंग, बनी सहमति-अब नहीं होगी डोकलाम जैसी स्थिति
बौद्ध बहुल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर कई तरह के प्रतिबंध हैं। यहां कई सालों से रोहिंग्या और बौद्धों के बीच संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष की वजह से दसियों हजार रोहिंग्या मुसलमान जान बचाकर बांग्लादेश भाग चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal