हम आपको अपनी खबरों के जरिए बलूचिस्तान में पाकिस्तान की आर्मी के जुल्मों से अवगत करा रहे हैं
पिछले सप्ताह हमने बलूच नेता के हवाले से लड़कियों के साथ पाक आर्मी के रेप वाली खबर आपको दी। आज हम आपको उसी कड़ी में एक नई वीडियो दिखाते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक 16 साल की लड़की का पाकिस्तानी सैनिकों रेप किया।
यही नहीं पूरे सप्ताह भर सैनिकों ने लड़की की इज्जत को लूटा और उसे खाना तक नहीं दिया। ये तो मात्र एक उदाहरण हैं बलूचिस्तान में ना जाने कितने ऐसे मामले हैं जो पाकिस्तान की आर्मी को बेनकाब करते हैं।
हाल ही में बलूच मानवाधिकार ऐक्टिविस्ट फरजाना मजीद बलूच ने महिलाओं पर हो रहे इन हमलों की पुष्टि की है। आर्मी का बलूच महिलाओं को निशाना बनाना, 1971 में महिलाओं के साथ हुए रेप और ज्यादती जितना बुरा है। फरजाना ने बताया कि दो दिनों से एक बलूच ऐक्टिविस्ट के घर को पाकिस्तान पैरामिलिटरी फोर्सेज ने महिलाओं और बच्चों समेत घेर रखा है।
जबकि कोहलू और डेराबुग्ती इलाके में कई महिलाएं लापता हैं। इससे पहले वहां की महिलाओं ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने आजादी की मांगी थी।
बलूचिस्तान में आए दिन आजादी की मांग को लेकर प्रदर्शन होते रहते हैं। इस प्रदर्शन की वजह है पाकिस्तान के द्वारा बलूचिस्तान के लोगों के साथ अत्याचार की सीमाएं बहुत बढ़ गई हैं। इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देख कर ही लगा सकते हैं कि पाकिस्तान आर्मी बलूचिस्तान की महिलाओं के साथ रेप जैसे घिनौनी हरकत खुलेआम करने लगे हैं।इससे पहले इन महिलाओं ने भारत के पीएम मोदी से मदद की अपील भी की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी जी हमें बचा लो, सेना के जवान रोज हमारा रेप करते हैं। पाक अधिकृत कश्मीर यानि पीओके और बलूचिस्तान की बुरी स्थिति अब किसी से भी छुपी नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal