
मथुरा की पांच सीटों में चार जाट बहुल
मथुरा। जिले में बलदेव, मांट, छाता और गोवर्धन विधानसभा सीट को जाट बहुल माना जाता है। बलदेव विधानसभा में वोटरों की संख्या 3,45428 है। यहां 60 फीसदी जाट वोट हैं। मांट विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 3,13,883 है। इस सीट पर भी जाट मतदाताओं का प्रतिशत करीब 55 फीसदी है। छाता विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 3,39418 है। इस सीट पर भी जाट वोट 35 फीसदी के करीब है। जबकि गोवर्धन सीट पर 309557 मतदाता हैं। यहां जाट वोट 30 फीसदी के करीब हैं।
केंद्रीय नौकरियों में आरक्षण बहाली की मांग
मथुरा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह मलिक का कहना है कि जाट केंद्रीय नौकरियों में आरक्षण बहाली की मांग कर रहे हैं। भाजपा ने कई दफा इसके लिए दावा किया लेकिन अभी तक बिरादरी को आरक्षण बहाल नहीं हो सका है।
कृषि पर आधारित है जाट बिरादरी: एचपी सिंह परिहार
मथुरा। बलदेव विधानसभा के गांव बरौली निवासी संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने बताया कि जाट बिरादरी के अधिकांश लोग गांवों में रहते हैं। कृषि पर आधारित हैं। लेकिन फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। खेती महंगी होती जा रही है। लिहाजा सरकारों को चाहिए कि खेती की स्थिति सुधारने को प्लान बनाए जाएं। केंद्रीय नौकरियों में जाट समाज का आरक्षण बहाल कराया जाए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार की व्यवस्था हो।
कृषि आधारित रोजगार उपलब्ध कराए जाएं
मथुरा। मांट निवासी जाट नेता वीरपाल सिंह का कहना है कि जाट बिरादरी आज भी गांवों में ही रहती है। लिहाजा सरकार को चाहिए कि ग्रामीण विकास के प्लान बनाए जाएं। खेती को उद्योग का दर्जा देकर रोजगार के साधन नौजवानों को उपलब्ध कराए जाएं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal