अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप अपनी स्टाइल और खूबसूरती की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हैं। खास बात यह है कि इवांका केवल अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से ही चर्चा में नहीं हैं बल्कि वह अपने पिता की राजनीतिक सलाहाकार होने के चलते भी लोगों की जुबान पर रहती हैं। जानिए इवांका ट्रंप के बारे में कुछ खास बातें…![तो ये है डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की जिंदगी एक और पहलु](http://www.livehalchal.com/wp-content/uploads/2017/09/Capture-74.png)
इवांका का जन्म न्यूयॉर्क में वर्ष 1981 में हुआ था और इवांका ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। इवांका की शादी वर्ष 2009 में गेरार्ड कश्नर से होने के साथ ही उन्होंने यहूदी धर्म अपना लिया। शायद आपको सुनने में भले ही थोड़ा अटपटा लगे की इतनी खूबसूरत और मॉडल के बढ़कर दिखने वाली इवांका मौजूदा समय में तीन बच्चों की मां हैं। 90 के दशक में वह मॉडलिंग भी किया करती थी।
इवांका बिजनेस और मॉडलिंग के अलावा लिखने का भी शौक रखती हैं। उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं। उनकी पहली किताब का नाम है ‘ट्रंप कार्ड’ और दूसरी किताब ‘वीमेन हू वर्क: रिराइटिंग द रूल्स फॉर सक्सेस’ लिखी हैं। बताया जाता है कि इस किताब में इवांका ने कामकाजी वुमेन्स के बारे में लिखा है।
कहा जाता है कि 34 वर्षीय इवांका अपने माता-पिता के हर फैसले में साझीदार होती है और उन्होंने ही पिता ट्रंप का चुनाव अभियान भी संभाला था। इवांका ने कई बार फेमस मैग्जीन जैसे फोर्ब्स, गोल्फ, एवेन्यू के लिए फोटोशूट करवाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
फैशन इंडस्ट्री में अपने नाम सिक्का जमाने के बाद इवांका ने खुद का फैशन ब्रांड भी स्टार्ट किया। आज के समय में वो एक सफल बिजनेसवुमैन के तौर पर जानी जाती हैं। इसके साथ ही इवांका अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस की वजह से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं।